{"product_id":"bluone-ink-everest-ki-dusri-ore-by-ravindra-kumar","title":"BluOne Ink Everest ki Dusri Ore by Ravindra Kumar","description":"\u003ch2\u003e\u003cstrong\u003eBluOne Ink Everest ki Dusri Ore by Ravindra Kumar\u003c\/strong\u003e\u003c\/h2\u003e\u003cp\u003e\u003cb\u003eDescription:\u003c\/b\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eएवरेस्ट की दूसरी ओर\n\nएक ऐसी प्रेरणादायक कृति है, जो पर्वतारोहण और आईएएस अधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा चीन के रास्ते से की गई माउंट एवरेस्ट की दूसरी सफलतम चढ़ाई के रोमांच से आपको रूबरू कराती है। इसमें राह के जानलेवा खतरों के साथ-साथ उस दृढ़ संकल्प और गहरे आत्मविश्वास की स्पष्ट तस्वीर उकेरी गई है, जो इंसान को असंभव से संभव बनाने की शक्ति प्रदान करती है।\n\nयह कृति न केवल पर्वतारोहण के साहसिक पहलुओं को उजागर करती है, बल्कि यह मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति की ओर एक गहरी साधना की कहानी भी है। इसमें तिब्बत के प्राचीन मठों का सजीव चित्रण और वहाँ के साधक लामाओं की चिरकालिक साधना की गहराई व उनके हर्षपूर्ण, शांतिपूर्ण, व सादगीपूर्ण जीवन शैली को बखूबी उजागर किया गया है।\n\nहर्ष और शांति से भरा जीवन जीना हर व्यक्ति की आकांक्षा होती है, जिसे प्राप्त करने में यह पुस्तक निश्चित ही मददगार साबित हो सकती है। रविंद्र कुमार ने वर्ष 2019 में अपनी इस चढ़ाई के दौरान न केवल शिखर तक पहुँचने का लक्ष्य रखा, बल्कि चोटी तक पीठ पर गंगाजल धारण करके शून्य से लगभग चालीस डिग्री नीचे के तापमान में वहाँ से 'जल बचाओ' की अपील करके जल संरक्षण के महत्व को वैश्विक मंच पर रखने की कोशिश की।\n\nपिछले कुछ वर्षों में दुनिया के कुछ शहरों में जल संकट आने के बाद लोग जल संरक्षण के महत्व को भली-भांति समझने लगे हैं और इसको लेकर आजकल दुनियाभर में जगह-जगह मुहिम भी चलाई जा रही है।\n\nएवरेस्ट की दूसरी ओर पाठकों को अपनी भीतरी शक्ति से अवगत कराने का प्रयास करती है, ताकि वे जीवन की कठिनतम चुनौतियों को भी पार कर सकें। यह एक ऐसा जीवंत यात्रा-वृत्तांत है, जो आपमें, विशेषकर जीवन में हार से हताश, निराश व असंतुष्ट व्यक्तियों में विश्वास जगाने का प्रयास करता है, कि सच्ची साधना व समर्पण से जीवन में बड़े से बड़े संघर्षों को भी सहजता से पार किया जा सकता है।\u003c\/p\u003e\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eLanguage: \u003c\/strong\u003eHindi\u003c\/li\u003e\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eFormat (Paperback\/Hardcover): \u003c\/strong\u003ePaper Back\u003c\/li\u003e\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eAuthor: \u003c\/strong\u003eRavindra Kumar\u003c\/li\u003e\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eNo. of Pages: \u003c\/strong\u003e240\u003c\/li\u003e\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003ePublication Date: \u003c\/strong\u003e10 Dec 2024\u003c\/li\u003e\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eCategory: \u003c\/strong\u003eNon-Fiction\u003c\/li\u003e\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eDimension (L*B*H): \u003c\/strong\u003e21.50 x 13.50\u003c\/li\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eLegal Disclaimer : \u003c\/strong\u003eProduct color may slightly vary due to photographic lighting sources or your monitor settings.\u003c\/p\u003e","brand":"BluOne Ink","offers":[{"title":"Paper Back","offer_id":62801972887711,"sku":"9789365473681","price":13.89,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/1857\/6931\/files\/9789365473681.jpg?v=1779705154","url":"https:\/\/www.distacart.com\/products\/bluone-ink-everest-ki-dusri-ore-by-ravindra-kumar","provider":"Dista","version":"1.0","type":"link"}