{"product_id":"desh-seva-ke-akhade-mein-smt-surya-bala","title":"Desh Seva Ke Akhade Mein-Smt. Surya Bala","description":"\u003ch2\u003e\u003cstrong\u003eDesh Seva Ke Akhade Mein-Smt. Surya Bala\u003c\/strong\u003e\u003c\/h2\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eAbout the Products:\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eयह खबर चारों तरफ आग की तरह फैल गई कि मैं देश-सेवा के लिए उतरनेवाला हूँ। जिसने सुना, भागा आया और मेरे निर्णय की दाद दी। बधाई-संदेशों का ताँता लग गया—‘सुना, आप देश-सेवा के लिए उतर रहे हैं। ईश्वर देश का भला करें!’\nप्रस्ताव पर प्रस्ताव आने लगे कि बाइ द वे, शुरुआत कहाँ से कर रहे हैं? कौन सा एरिया चुन रहे हैं? हमारे अंचल से करिए न! बहुत स्कोप है। हेलीपैड बनकर विकसित होने लायक इफरात जमीन पड़ी है। आबो-हवा भी स्वास्थ्यप्रद है। ईश्वर की दया से गरीबी, भुखमरी और अशिक्षा आदि किसी बात की कमी नहीं। लोग भी सीधे-सादे, नादान किस्म के हैं—तो बहकने की कोई गुंजाइश नहीं। वर्षों सुख-शांति, अमन-चैन से गुजार सकेंगे आप ‘माई-बाप’, इन देश के लालों के साथ। ये हमेशा रोटी के लाले पडे़ रहने पर भी कभी शिकवे-शिकायत नहीं करते। हर हाल में मुँह सिलकर रहने की जबरदस्त टे्रनिंग मिली है इन्हें।\nमैंने सोचा, जगहें तो सारी एक सी हैं; ऐसे स्कोप कहाँ नहीं हैं! लेकिन जब कहा जा रहा है, ऑफर मिला है तो उन्हीं के एरिया से शुरुआत हो जाए। मेरा निश्चय सुनते ही प्रेसवाले दौडे़ आए और आग की तरह फैलती इस खबर में घी डाल गए।\n\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eLanguage: \u003c\/strong\u003eHindi\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003ePage No: \u003c\/strong\u003e156\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eLegal Disclaimer:\u003c\/strong\u003e Product images are for illustrative purposes only. Images\/packaging\/ labels may vary from time to time due to changes made by the manufacturer's manufacturing batch and location.\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan","offers":[{"title":"Hardcover","offer_id":62789268504735,"sku":"9789386871176","price":16.58,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/1857\/6931\/files\/9789386871176.jpg?v=1778477869","url":"https:\/\/www.distacart.com\/products\/desh-seva-ke-akhade-mein-smt-surya-bala","provider":"Dista","version":"1.0","type":"link"}