{"product_id":"scandal-in-lucknow-novel-gaurav-kumar-nigam","title":"Scandal In Lucknow Novel-Gaurav Kumar Nigam","description":"\u003ch2\u003e\u003cstrong\u003eScandal In Lucknow Novel-Gaurav Kumar Nigam\u003c\/strong\u003e\u003c\/h2\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eAbout the Products:\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eतहजीब के शहर लखनऊ में बसा कुलदीप माथुर राह चलते दुश्मनी मोल लेने की कला का उस्ताद था। पैसे को खुदा और इनसानों को कीड़े समझने की फितरत रखने वाला कुलदीप अपनी शादी की सालगिरह की रात में दिल्ली के लिए निकला, लेकिन अपनी मंजिल पर कभी न पहुँचा।\n\nकोहरे से ढकी उसकी कार अगली सुबह गोमती पुल पर लावारिस हालत में बरामद हुई। दुनिया सिर पटककर रह गई, लेकिन किसी को भनक तक न लगी कि कुलदीप माथुर को जमीन खा गई या आसमान निगल गया।\n\nपुलिस के आला अधिकारियों का पुख्ता खयाल था कि अपनी पैंतरेबाजियों के अंजाम से घबराकर उसने गोमती की तलहटी में परमानेंट पनाह तलाश ली थी। उसके शुभचिंतकों का मानना था कि वह अपने दुश्मनों के हत्थे चढ़ गया था, जबकि उसके दुश्मन यह सोचकर कलपे हुए थे कि उनका करोड़ों का देनदार कुलदीप अपने हाथ झाड़कर हवा में धुएँ की तरह गायब हो गया था !\n\nऐसे में जब कुलदीप माथुर की बीवी की जिंदगी में अतीत से उभरे एक पुराने शख्स ने कदम रखा तो शहर भर में इस स्कैंडल से खलबली मचना स्वाभाविक था।\n\nगौरव कुमार निगम की लेखनी से निकला आखिरी पन्नों तक रहस्य पर परदे गिराए\" पुलिस, पैसे, परिवार, प्रतिद्वंद्विता और प्रतिघात की गुत्थियों में उलझा एक तेज रफ्तार, सस्पेंस थ्रिलर उपन्यास ।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eLanguage: \u003c\/strong\u003eHindi\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003ePage No: \u003c\/strong\u003e216\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eLegal Disclaimer:\u003c\/strong\u003e Product images are for illustrative purposes only. Images\/packaging\/ labels may vary from time to time due to changes made by the manufacturer's manufacturing batch and location.\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":62789193466015,"sku":"9788199290242","price":19.86,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/1857\/6931\/files\/9788199290242.jpg?v=1778478076","url":"https:\/\/www.distacart.com\/products\/scandal-in-lucknow-novel-gaurav-kumar-nigam","provider":"Dista","version":"1.0","type":"link"}