About the Products:
कुछ समय पहले जब कोई व्यक्ति अपना कैरियर चुनना चाहता था तो उसके सामने सेना, चिकित्सा, इंजीनियरिंग तथा संघ लोक सेवा आयोग जैसे सीमित विकल्प ही होते थे; लेकिन आज इतनी अधिक संख्या में विकल्प उपलब्ध हैं कि व्यक्ति आसानी से यह निर्णय नहीं ले पाता कि वह अपने लिए कौन सा कैरियर चुने । अज यह देखा जाता है कि उम्मीदवार एक से अधिक कैरियर चुनता है और अधिकांश मामलों में तो बाध्य होकर कैरियर चुनता है । इससे व्यक्ति को कार्य- संतुष्टि नहीं मिल पाती । वह तभी सफल होगा, जब कार्य उसकी रुचि के अनुकूल हो । आज यह प्रवृत्ति उभरकर सामने आ रही है कि किसी विशिष्ट कैरियर की ओर लगभग सभी इच्छक अंधाधुंध भागने लगते हैं । किंतु बाद में एहसास होता है कि यह क्षेत्र / कोर्स उसके अनुकूल नहीं है । अत: पाठकों के लिए जरूरी है कि वे सभी कैरियर-विकल्प ध्यान से पढ़ें, केवल चुनिंदा विकल्पों पर ही ध्यान न दें । इससे उन्हें स्पष्ट होगा कि उनके सामने अनेक विकल्प मौजूद हैं । प्रस्तुत पुस्तक में कैरियर-परामर्शदाता होने के नाते लेखक द्वय ने सही कैरियर चुनने में अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है । हमें विश्वास है, यह पुस्तक पाठकों का कैरियर संबंधी ज्ञानवर्द्धन तो करेगी ही, उन्हें अपने अनुकूल श्रेष्ठतम कैरियर के चयन में भी सहायता करेगी ।
Language: Hindi
Page No: 260
Legal Disclaimer: Product images are for illustrative purposes only. Images/packaging/ labels may vary from time to time due to changes made by the manufacturer's manufacturing batch and location.