Jammu Kashmir Aatank Par Vijay Ki Shaurya Gatha
जम्मू कश्मीर: आतंक पर विजय की शौर्यगाथा' एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पुस्तक है, जो जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के विरुद्ध समाज के साहस, बलिदान और संघर्ष की विजयगाथा को प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक कालानुक्रमिक जम्मू कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों के सत्य एवं तथ्यपरक घटनाक्रम के कथानकों के माध्यम से लिखी गई है, जिसमें जीवंत घटनाक्रम और ऐतिहासिक तथ्य जो कि 'कश्यप मर्ग से कश्मीर घाटी तक' के प्रथम ऐतिहासिक आलेख से शुरू होकर आतंकवाद के विरुद्ध क्रमबद्ध संघर्ष और बलिदान की कहानियों को चित्रित करते हैं।लगभग 80 कथानकों के साथ प्रकाशन जगत् में यह पहली पुस्तक होगी, जो जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के विरुद्ध देशभक्त नागरिकों और जन नेताओं के सामूहिक, व्यक्तिगत संघर्ष और उनके बलिदानों को, प्राथमिक स्त्रोतों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुभवों के आधार पर देश और समाज के समक्ष प्रस्तुत करेगी।यह कश्मीर के ऐतिहासिक अन्याय, संघर्ष, और देशभक्ति को उजागर करती है, साथ ही सभी समुदायों की आपसी एकता और पारस्परिकता का संदेश भी देती है। आज जम्मू कश्मीर में आए सकारात्मक परिवर्तन में इन बलिदानियों और समाज के योगदान को यह रचना गौरव के साथ प्रस्तुत करती है।
-
Author:Ravindra Jugran
-
Category:History
-
Publisher Name:Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
-
Language:Hindi
-
Page No.:492
-
Publishing Date:01/01/2026
Legal Disclaimer: Product images are for illustrative purposes only. Images/packaging/ labels may vary from time to time due to changes made by the manufacturer's manufacturing batch and location.